Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

इंडिया गठबंधन को केजरीवाल ने दिया अबतक का सबसे बड़ा झटका, पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

चंडीगढ़: पंजाब में घर-घर मुफ्त राशन योजना की शुरुआत करने लुधियाना के खन्ना पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन से अलग होकर न केवल पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया बल्कि चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस ने मेयर चुनाव में गठबंधन किया था।

केजरीवाल के इस एलान के बाद तस्वीर साफ हो गई है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर दिखाने बाद अब आम आदमी पार्टी भी पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

पंजाब के समराला में रविवार को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली से एक दिन पहले आप ने अकेले चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान कर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।

हालांकि पंजाब कांग्रेस के अधिकतर नेता भी शुरू से ही अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे। अब देखना होगा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है या गठबंधन का हिस्सा होगी।

हालांकि, अरविंद केजरीवाल से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब केजरीवाल के एलान से स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि आप चंडीगढ़ और पंजाब की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो महीने बाद लोकसभा चुनाव है और 15 दिन के अंदर आप के उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। पंजाब के लोगों ने जैसा इतिहास 2022 में बनाया था, वैसा ही 2024 में भी बना दें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img