Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

IND vs AUS U19 विश्व कप फाइनल मैच: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 254 रनों का लक्ष्य

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। दोनों टीमें तीसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं। भारत इससे पहले 2012 और 2018 के फाइनल में उसे हरा चुका है। टीम इंडिया अब तक पांच बार यह खिताब जीत चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीन बार चैंपियन बना है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मैच में 50 ओवर में 253 रनों का स्कोर बनाए हैं। भारत को खिताबी मैच में जीत के लिए 254 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हरजस सिंह ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान वेबगेन ने 48 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैरी डिक्सन भी 42 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके अलावा ओलीवर पीक 46 रन और टॉम स्ट्रैकर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए राज लिंबानी ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि नमन तिवारी को 2 विकेट मिले। इसके ्अलावा सौम्य पांडे और मुशीर खान को एक-एक सफलता मिली। अब दूसरी पारी में भारतीय टीम से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img