Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने की पूरी तैयारी, छावनी में तब्दील कर दिया गया दिल्ली बॉर्डर, सिंघु-टिकरी बॉर्डर पर पुलिस के कड़े इंतजाम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एमएसपी को लेकर किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसानों के 13 फरवरी को राजधानी आने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस ने उनको आने से रोकने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।

यहां पुलिस ने कटीले तारों के अलावा बैरिकेड्स, सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक (जर्सी बैरियर), कंटेनर और दूसरे अवरोधक लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा से आने वाले किसान इन दोनों बॉर्डर से राजधानी में प्रवेश के प्रयास कर सकते हैं, इसलिए पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए यहां इंतजाम किए हैं।

16 4

सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने अस्थायी कार्यालय और कंट्रोल बनाने के अलावा करीब एक किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। ड्रोन की मदद से एरिया की निगरानी भी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि किसानों ने दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने के लिए पंजाब और हरियाणा में 15 से 20 बार रिहर्सल की है।

17 3

ऐसे में पुलिस इसे बड़ी चुनौती मान रही है। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए लगभग सभी जिलों में पुलिस अपने जवानों को मॉक डि्रल करवा रही है। दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी रविवार को भी बैठकें करते रहे। अप्सरा, भोपरा, गाजीपुर, चिल्ला के अलावा बदरपुर बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

18 5

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सिंघु और टिकरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहां पर बगैर जांच के किसी भी वाहन को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 13 फरवरी को दोनों ही बॉर्डर को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों से ही वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।

19 3

अधिकारी ने बताया कि अकेले सिंघु बॉर्डर पर ही अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनियों की तैनाती की जा रही है। करीब 3000 से ज्यादा जवान सिंघु बॉर्डर के आसपास तैनात रहेंगे। कुछ ऐसा ही हाल टिकरी बॉर्डर का भी है। बाकी मुकरबा चौक, गाजीपुर, अप्सरा, भोपरा, आनंद विहार, चिल्ला और बदरपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स के अलावा जर्सी बैरियर पहुंचा दिए गए हैं।

20 2

सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर क्रेन के अलावा जेसीबी को तैनात कर दिया गया। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों का कहना पिछली बार की तरह अधिकारी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जाएगा। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img