Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

अवैध खनन का विरोध, जेसीबी लेकर भागा ठेकेदार

  • गांव ललसाना के ग्राम प्रधान और ठेकेदार पर तालाब की लाखों की मिट्टी बेचने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रजपुरा ब्लॉक के गांव ललसाना में तालाब के सौंदर्यीकरण के बजाय ठेकेदार व ग्राम प्रधान ने मिलकर तालाब की लाखों कीमत की बतायी जा रही मिट्टी बेच डाली। इसको लेकर आज गांव के पूर्व प्रधानों व गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर ठेकेदार अपनी जेसीबी लेकर भाग गया। इस मामले की शिकायत सीएम योगी व जिला प्रशासन को भी की गयी है।

ये है पूरा मामला

थाना क्षेत्र गंगानगर के किठौर विधानसभा क्षेत्र के रजपुरा ब्लॉक में आने वाले ग्राम ललसाना में तालाब सूबे की योगी सरकार की एक योजना के तहत सौंदर्यकरण का ठेका छोड़ा गया। गांव वालों ने बताया कि इसके लिए ठेके की शर्तों में सिर्फ चार फीट तक खुदाई कर मिट्टी निकालने की अनुमति थी।

02 8

गांव वालों ने ठेकेदार से आग्रह किया कि इस तालाब के बराबर में एक गहरा गड्ढा है। बारिश के मौसम में उसमें पानी भर जाता है। पानी भर जाने से बच्चों के डूबने का खतरा होता है। इसलिए जो मिट्टी तालाब से निकाली जाए उसे उस गड्ढे में डाल दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

मिट्टी बेचने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान के साथ साठगांठ कर ठेकेदार ने ठेके की शर्तों का उल्लंघन करते हुए चार फुट के बजाए तालाब की 20 फीट तक खुदाई कर डाली। तालाब को कुंए में तब्दील कर दिया गया। इतना ही नहीं इसकी मिट्टी को निजी कालोनाइजरों को बेच दिया। कुछ मिट्टी प्रधान ने अपने खेत में डलवा दी और कुछ मिट्टी कब्रिस्तान में डाल दी गयी।

जमकर हंगामा

01 11

ठेकेदार और गांव प्रधान की इस कारगुजारी के विरोध में आज पूरा गांव घरों से बाहर निकल आया। गांव के पूर्व प्रधान ब्रजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि यह तालाब चार फीट गहरा था, लेकिन अब मौजूदा हालात में लगभग 20 फीट गहरा है जिसमें ठेकेदार एसके चौहान और ग्राम के मौजूदा प्रधान श्यामवीर सिंह इन दोनों ने मिलकर इस तालाब के अंदर खनन कर दिया और लगभग तालाब में से 150 से 200 ट्रॉली मिट्टी उठाकर बेच दी

और आसपास में बसने वाली अवैध कॉलोनी में उस मिट्टी का भराव कर दिया। ग्राम के बिजली विभाग में तैनात प्रदीप ने आरोप लगाया कि तालाब की मिट्टी उठाकर मौजूदा प्रधान ने अपने खेत में डलवा दी ग्रामीणों में भारी आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारी से करने की बात कही वही जब गांव वालों के विरोध के बीच छायाकार का कैमरा चला तो ठेकेदार जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img