Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पत्रावलियों में न रहे आवेदन या कार्य लंबित

  • आयुक्त ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण, गार्ड ने दिया गार्ड आफ आनर
  • मुख्यमंत्री कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का किया उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बुधवार को आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। जहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन भी किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि पत्रावलियों में कोई भी आवेदन या कार्य लंबित न रखा जाए। आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने संयुक्त कार्यालय में विभिन्न पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने भविष्य निधि लेखा पुस्तिका, सेवा पुस्तिका, विभागीय कार्रवाई रजिस्टर, गार्ड फाइल, उपस्थिति पंजिका, जॉब चार्ट, दाखिल दफ्तर रजिस्टर को देखा। उन्होंने कहा कि रिकार्ड को अद्यतन रखा जाए।

03 16

आयुक्त ने राजस्व अभिलेखागार कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नजूल व तालाब की भूमि के अभिलेखों का रैन्डमली अवलोकन किया। आयुक्त ने जिला संग्रह कार्यालय में राजस्व वसूली की समीक्षा, शासनादेश रजिस्टर, इंसट्रक्शन नोट, आरसी मिलान का रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी से आरसी वसूली की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नजारत, शस्त्र अनुभाग, डीएलआरसी, में अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने ई-गवर्नेन्स सेल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img