Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

एक्सप्रेस-वे पर टक्कर से ट्रक चालक की मौत

  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लहचौडा के समीप हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: एक्सप्रेस-वे पर लहचौडा गांव के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को ट्रक से निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पंजाब के खेराबाद रूपनगर निवासी रूपेश तिवारी पुत्र मुन्नालाल ट्रक चलाने का कार्य करता है। वह ट्रक में पंजाब से किसी कंपनी का सामान भरकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। रविवार सुबह तीन बजे के आसपास जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचा तो उसकी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी, जिससे चालक रूपेश की मौके पर ही मौत हो गयी।

सुबह जब किसान खेतों पर जा रहे थे तो उन्होंने क्षतिग्रस्त हालत में खडे ट्रक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने ट्रक चालक का शव ट्रक से बहार निकाला और उसकी जेब से निकले कागजों के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उसके परिजनो को सूचना दे दी है और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img