Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

सड़क निर्माण से हाइवे पर लगा भीषण जाम

  • दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बागपत राष्ट्रवंदना चौक के पास हाइवे पर चल रहा कार्य
  • हाइवे वन-वे करने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालक रहे परेशान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे सड़क को वन-वे कर दिया गया। वन-वे होने के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया और यह आवागमन दोपहर बाद शुरू हुआ। वहीं खेकड़ा में भी सड़क में गड्ढों होने के कारण काफी लंबा जाम लगा होने से वाहन चालक परेशान रहे।

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सड़क को बनाने का कार्य चल रहा है और रविवार को बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर सड़क निर्माण चल रहा था। इसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने हाइवे को वन-वे कर दिया और वन-वे होने के कारण हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जाम सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक लगा रहा। हाइवे पर जाम लगा होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हाइवे पर जाम खुलवाया और यह जाम निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही खुला। वहीं ईपीई से लेकर डूंडाहेड़ा चौकी तक का मार्ग खस्ताहाल है। हाइवे में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए है। जिसके चलते भारी वाहन के चालकों को हाइवे से वाहन को धीरे धीरे निकलना पड़ता है।

वर्तमान में शादियों का सीजन चलने के कारण हाइवे पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। जिसके कारण रविवार को हाइवे पर बड़ी संख्या में वाहन नजर आए, लेकिन हाइवे की हालत खस्ता होने के चलते हाइवे पर जाम लगा गया। हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में ही कई बारात की गाड़ियां भी फस गई। वाहनों को निकालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img