Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

बसों का इंतजार कर रहे कृपया यात्रीगण ध्यान दे

  • रेलवे की तरह बस स्टेशनों पर भी मिल सकेगी बसों के आवागमन की सटीक जानकारी
  • उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भी देगा डिजिटल बोर्ड और अनाउंसमेंट की सुविधा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली बस अपने निर्धारित समय पर बस स्टैंड पर पहुंच रही है। ऐसे अनाउंसमेंट और डिजिटल बोर्ड के माध्यम से रेलवे विभाग एक मुद्दत से यात्रियों को सुविधा देता चला आ रहा है। अच्छा हो, अगर रेलवे स्टेशन की तरह बस स्टैंड पर भी इंतजार कर रहे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने वाली बस के बारे में सटीक जानकारी मिलती रहे। डिजिटल बोर्ड पर समय सारणी चलती रहे।

और समय-समय पर इसके संबंध में अनाउंसमेंट भी सुनाई देता रहे। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सफर करते हैं और ऐसी सुविधा चाहते हैं, तो फिर आपका इंतजार बहुत जल्दी समाप्त हो सकता है। परिवहन निगम मुख्यालय के स्तर से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम इस दिशा में पूरी शिद्दत से लगी हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एक उच्च स्तरीय सूत्र में यह जानकारी दी है।

दरअसल, परिवहन निगम की बसों के सभी कंडक्टरों के पास काफी समय से सिम कार्ड लगी हुई ईटीएम मशीन मौजूद हैं। जिनके माध्यम से वर्तमान में भी बस की लोकेशन, कंडक्टर द्वारा काटे गए टिकट के समय और स्थान के बारे में सटीक जानकारी मिल जाती है। निगम के आला अफसरों ने जीपीएस और ईटीएम मशीन इस सुविधा को और बेहतर बनाते हुए यात्रियों को इसका लाभ देने की दिशा में एक अहम् कदम उठाया है।

14 13

जिसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को लगा दिया गया है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी एसी बसों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रमुख महानगरों के बस स्टेशनों पर डिजिटल सूचना पट्ट लगाया जाएगा। जिसमें वहां से होकर गुजरने वाली ऐसी बसों के पहुंचने का अनुमानित समय प्रदर्शित किया जाएगा। ऐसा एटीएम मशीनों से मिलने वाली लोकेशन के आधार पर संभव हो सकेगा।

यह प्रयोग सफल होने की स्थिति में निगम की सभी बसों को इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ यह होगा कि बस की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को बस स्टेशन पर अपने गंतव्य को जाने वाली बसों के बारे में सटीक जानकारी मिलती रहेगी। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर कंप्यूटराइज्ड मैसेज के प्रसारण की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन सुचारू

एआरएम मेरठ डिपो जगदीश सिंह ने अवगत कराया कि किसान आंदोलन के चलते दिल्ली मार्ग पर चल रही बसों के संचालन की बाबत यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई। जिन्होंने विभिन्न स्रोत के माध्यम से स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया है। जगदीश सिंह का कहना है कि दिल्ली के सभी बस स्टेशनों के लिए नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है।

मुख्यालय के स्तर से टाइम टेबल को संशोधित करने का काम वर्तमान में किया जा रहा है। नई प्रक्रिया के अंतर्गत यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। सभी बसों को आॅनलाइन किया जा रहा है। जीपीएस और ईटीएम के माध्यम से बसों की लोकेशन को भी यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। विभागीय तकनीकी विशेषज्ञों के माध्यम से बस स्टेशनों पर बसों की लोकेशन को प्रदर्शित करने का पहले चरण का काम एसी बसों से शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में संदेश प्रसारण की सुविधा भी यात्रियों को दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अगले चरण में साधारण बसों की आवाजाही के बारे में भी यात्रियों को जानकारी मिलती रहेगी। -संदीप कुमार नायक, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मेरठ

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img