Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में बड़ी दुर्घटना, स्टेडियम में गिरा पंडाल, 10-12 लोगों के दबने की आशंका, मौके पर पहुंची बचाव टीम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पंडाल गिरा है, जिसमें 10-12 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव के लिए पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया है।

डीसीपी साउथ के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-2 पर शादी की तैयारी के लिए बना पंडाल गिरा है। करीब 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव के लिए पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।

सूत्रों का कहना है कि पंडाल गिरने से कुछ लोग दब गए हैं। सुबह करीब 11.21 बजे हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img