Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सरधना नगर पालिका में भ्रष्टाचार का खेल हावी

  • नगर पालिका परिसर में बन रही बिल्डिंग में लगाई जा रही पुरानी र्इंट

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर पालिका में भ्रष्टाचार का खेल पूरी तरह हावी है। हालत यह है कि नगर पालिका परिसर में हो रही निर्माण में भी खेल किया जा रहा है। ठेकेदार परिसर में बनाई जा रही बिल्डिंग भी पुरानी र्इंट लगा रहा है। मगर अधिकारी इस ओर से पूरी तरह आंखे बंद किए हुए बैठे हैं। कमीशन के खेल में फाइल बिना जांच किए पास की जा रही हैं। नगर पालिका सरधना द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मान पूरे करना तो दूर निर्माण के मान पर लिपाई हो रही है। पहले वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठते थे।

अब नगर पालिका के अंदर हो रहे काम भी खेल हो रहे हैं। नगर पालिका द्वारा परिसर में स्टोर रूम का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 20 लाख रुपये के इस टेंडर में पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नए सीरे से स्टोर रूम बनाया जाना है। उसमें भी ठेकेदार ने खेल कर दिया। ठेकेदार ने बिल्डिंग में पुरानी र्इंटें ही चिपका दी हैं। इससे पहले की किसी को पता चला, नीचे नींव और दीवार में र्इंटें लगा दी।

ऊपर के हिस्से में नई र्इंट लगा दी। ताकि किसी को पता न चल सके। हैरत की बात यह है कि यह सब खेल नगर पालिका परिसर के अंदर हो रहा है। मगर अधिकारियों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। कमीशन के खेल में बिना जांच के ही फाइलें पास हो रही हैं। इस संबंध में ईओ शशि प्रभा चौधरी का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि पुरानी र्इंट लगाई जा रही हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दो साल में छोड़ दिए दो टेंडर

दो साल में नगर पालिका द्वारा एक ही जगह पर यह दूसरा निर्माण कराया जा रहा है। इससे पहले नगर पालिका ने यहां गोवंशों के लिए भूसे का स्टोर बनवाया था। अब उसे ध्वस्त करके नए सिरे से स्टोर रूम मनाया जा रहा है। यानी सरकारी धन की खुलकर बर्बादी हो रही है।

दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप

नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही मार्किट में दुकानों के आवंटन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब फिर आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा है। पहले राउंड में आवंटन 11 लाख रुपये प्रति दुकान तक पहुंच गया था। जो अब घटकर करीब डेढ़ लाख तक ही रह गया है। मामले की शिकायत कमिश्नर तक पहुंच गई है। शिकायत करने वालों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका द्वारा बिनौली रोड पर भुलरिया मोहल्ले में एक मार्किट का निर्माण कराया गया है। करीब सात साल में आज तक इस मार्किट का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।

निर्माणाधीन मार्किट में ही दुकानों का आवंटन नगर पालिका कर रही है। पहले राउंड में नगर पालिका ने बिट के हिसाब से दुकान आवंटित की थी। सबसे अधिक बोली का फार्म भरने वाले को दुकान मिली थी। जिसमें बोली 11 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। उसमें भी दुकानों की संख्या को लेकर सवाल उठे थे। दूसरे राउंड में नगर पालिका ने खुली बोली में दुकानों का आवंटन किया। आरोप है कि बोली में भी खेल कर दिया गया।

19 15

दूसरे राउंड में दुकान की बोली डेढ़ लाख तक ही पहुंची है। जिससे पहली व दूसरी बोली में बड़ा अंदर दिखाई पड़ रहा है। टाउन हाल रोड निवासी शमीम पुत्र रफीक अहमद ने कमिश्नर से शिकायत करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दूसरे राउंड में आवंटन के नाम पर बड़ा खेल किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img