Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सपा ने बसपा को आजमगढ़ में दिया बड़ा झटका, गुड्डू जमाली साइकिल पर हुए सवार, अखिलेश बोले…

जनवाणी ब्यूरो |

आजमगढ़: राज्यसभा चुनाव में झटका खाने के बाद सपा फिर से आजमगढ़ के किले को मजबूत करने में जुट गई है। बुधवार को बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने किसी लोभ-लालच में यह फैसला नहीं लिया है। मैंने सोच समझकर यह निर्णय लिया है। आज देश के जो हालात हैं उसके लिए यह एक जरूरी निर्णय है।

उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हिंदू समाज के लोगों का अहसान है। मेरे 90 फीसदी दोस्त हिंदू हैं। मैं सोच भी नहीं सकता है कि हिंदू-मुसलमान को लड़ाया जा सकता है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा और पीडीए को मजबूत करने का काम करूंगा।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ता जा रहा है। लोग सपा में आ रहे हैं। 2024 के चुनाव में एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी समुद्र मंथन हुआ था अब संविधान मंथन होगा।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ता जा रहा है। लोग सपा में आ रहे हैं। 2024 के चुनाव में एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी समुद्र मंथन हुआ था अब संविधान मंथन होगा।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने वालों विधायकों पर अखिलेश यादव ने कहा कि अंतरात्मा वालों का अंतरखात्मा हो गया है। वो लोग जनता का कैसे सामना करेंगे जो भाजपा को हराकर आए हैं। सपा विधायक मनोज पांडेय के बारे में उन्होंने कहा कि वो तो हमें भाजपा-आरएसएस के बारे में सूचनाएं देते थे। मुझे दुख है कि अब मुझे वो सूचनाएं कौन देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को वोट करने वाले विधायकों पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनको क्या पैकेज मिलेगा। इसका मुझे इंतजार है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक ग्रुप सिद्घांतहीन भाजपा का बना लेना चाहिए जिसमें दूसरे दलों से तोड़कर लाए गए लोगों को रखा जाए। उन्होंने कहा कि पीडीए का परिवार बढ़ते जाने से भाजपा का डर बढ़ता जा रहा है।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान और मुसलमान सब परेशान हैं। ये लोग भगवान राम का नाम लेकर बेईमानी करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इतनी सरकारें देखी हैं पर भाजपा से ज्यादा बेईमान कोई नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत पर सवाल, पैर कटने की खबरें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ईरान के नए सुप्रीम लीडर...

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...
spot_imgspot_img