Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

शादी के बंधन में बंधने जा रहे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में झूमा अंबानी परिवार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका प्री-वेडिंग समारोह गुजरात के जामनगर में एक से तीन मार्च तक आयोजित हो रहा है। इस सेलिब्रेशन में कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स शामिल हो रहे हैं।

प्री-वेडिंग समारोह के पहले दिन ही जामनगर में पूरा अंबानी परिवार एकसाथ दिखा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका मेहता के साथ शामिल हुए।

03

इवांका ट्रंप, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जैसे वैश्विक हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। इस दौरान नीता अंबानी इवांका के साथ बात करती नजर आईं।

04 1

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका अपने पति जेरेड कुशनर के साथ पहुंची हैं। इस दौरान इवांका ने मुकेश अंबानी से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिचवाया। इवांका ट्रंप देसी लुक में दिखाई दीं। लेकिन क्या आपको पता है कि इवांका और कुशनर रिश्ते में रहने के दौरान अलग हो गए थे। बाद में शादी के लिए इवांका को अपना धर्म बदलना पड़ा था। जेरेड कुशनर राष्ट्रपति रहने के दौरान ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार रह चुके हैं।

मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने बीती रात (एक मार्च) को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में अपनी परफॉर्मेंस से सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने कई मशहूर गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उन्होंने अंबानी परिवार पर प्यार बरसाते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस मिनी कॉन्सर्ट के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img