Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

संत विहार में तेंदुए की सूचना पर दौड़ी टीम

  • मौके पर मिले कुत्तों के निशान, कॉलोनी में दहशत का माहौल, लोग हुए घरों में कैद

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: आर्यनगर के बाद अब सोमवार को खिर्वा रोड स्थित संत विहार कॉलोनी में सरकारी अस्पताल के पीछे तेंदुए की सूचना पर क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। इस दौरान तीन कुत्तों को घायल करने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौके पर मामले की जांच की। वन विभाग की टीम को कुत्ते के पैरों के निशान मिले। बताया गया है कि दांतल गांव निवासी नरेंद्र के हाइवे स्थित टिवोली मंडप के पीछे खेत है।

नरेंद्र ने अपने खेत कंकरखेड़ा निवासी सुशील शर्मा को बटाई पर दे रखे हैं। सुशील शर्मा ने बताया कि शाम वह खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने एक कुत्ते को घायल अवस्था में देखा। उसके बाद उन्होंने एक तेंदुए को हाइवे की तरफ खेतों के बीच से भागते हुए देखा। जिसके बाद किसान ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर भाजपा नेता विनय चौधरी, तेजपाल भारती, संदीप तोमर, कृष्णवीर सहित दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े।

08 5

जहां किसान ने स्थानीय लोगों को तेंदुआ देखे जाने की बात बताई। तेंदुए की सूचना पर कॉलोनी में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कहीं पर भी तेंदुए का सुराग नहीं लग सका। साथ ही वन विभाग की टीम ने लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी। वन विभाग की टीम ने गलत सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

कुत्ते के मिले पैरों के निशान

वन विभाग के दारोगा गुलशन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सूचना के आधार पर आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की। इस दौरान उन्हें तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले, लेकिन उन्हें कुत्ते के पैरों के निशान मिले। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व सरधना रोड स्थित आर्य नगर में तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश की थी। वन विभाग ने पिछले चार दिनों से तेंदुए की तलाश में कृषि फार्म हाउस में पिंजरा लगा रखा है। तेंदुए की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं, लेकिन तेंदुआ किसी भी सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img