Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सरधना में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: आज सुबह बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गंगनहर पटरी के किनारे जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव यहां ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है।

बुधवार सुबह कुछ किसान भलसोना पुल के निकट गंग नहर किनारे जंगल में अपने खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने चकरोड पर एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जिसके सर से खून बह रहा था। देखने में प्रतीत हो रहा था कि धारदार हथियार से हमला करके युवक की हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने जांच पड़ताल की और आसपास के लोगों को बुलाकर शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। माना जा रहा है कि युवक की कहीं और हत्या की गई हैl शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img