Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Agra Metro का जानें किराया, सीएम योगी ने आगरा मेट्रो में किया सफर, सुबह 6 से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो

जनवाणी ब्यूरो |

आगरा: आज बुधवार को आगरा मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता से वर्चुअल जुड़े। उनके हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो दौड़ पड़ी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। ताजमहल भूमिगत स्टेशन से इसकी शुरुआत हुई।

मेट्रो ट्रेन में गुरूवार से आमजन सफर कर सकेंगे। सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक मेट्रो चलाई जाएगी। ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक ट्रेन चलेगी। टिकट ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। ताज पूर्वी स्टेशन से मनकामेश्वर स्टेशन तक का 20 रुपए किराया लगेगा।

05 4

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया। उनके साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

मेट्रो ट्रेन में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय एक के 32 बच्चे चुने गए थे। इन्होंने ताजमहल स्टेशन से ताजपूर्वी तक सफर किया। इनकी ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई थी।

04 4

आगरा मेट्रो ट्रेन में पहली बार सफर करने पर बच्चे बेहद उत्साहित दिखे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img