जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान को सफल बनाने के लिए नगरपालिका कन्या इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सुन्दर रंगोलियां बनाकर लोगों के दिलों को जीत लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कु सुमित्रा सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओ द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या कु सुमित्रा सिंह द्वारा निरंतर समस्त स्टाफ एवं छात्राओ को सरकार की स्वीप योजना एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए छात्राओ ने सुंदर रंगोली बनाई। कला प्रवक्ता श्रीमती गीतांजलि सिंह एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती डॉ निशी शर्मा का गतिविधि के संचालन में विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के कल्याणकारी कन्या इण्टर कालेज काजीखेड़ा जागाहेडी मु.नगरॉ जनता इंटर कॉलेज लछेडा मु0नगरॉश्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज खतौलीॉ एस०डी० गर्ल्स इंटर कॉलंज गांधी कॉलोनी व स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा मुजफ्फरनगर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता व मानव श्रृंखला बनाई गई ।

