Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

निगम की जेसीबी गरजी, एक करोड़ की भूमि कराई कब्जा मुक्त

  • मानकमऊ में हड़वाड़ा व रुहवाड़ा की जमीन पर किया गया था कब्जा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम के अधिकारियों ने आज ग्राम मानकमऊ में हड़वाडे़ और रुहवाडे़ की जमीन पर बनाये भवनों को जेसीबी से ध्वस्त कर करीब 350 वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्त करा ली और नगर निगम सम्पत्ति का बोर्ड लगा दिया। कब्जा मुक्त करायी जमीन का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

नगरायुक्त संजय चौहान ने गत दिवस निगम अधिकारियों को निगम की जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर गत 12 अक्तूबर को सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह, प्रवर्तन दल टीम, निगम लेखपाल व क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक आदि ने मानकमऊ में खसरा संख्या 297 हड़वाडा व खसरा संख्या 287 रुहवाड़ा की निगम भूमि का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया था कि खसरा संख्या 297 व 287 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा पक्के भवन बनाकर अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर प्रभारी सम्पत्ति ने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।

नगरायुक्त संजय चौहान द्वारा निगम की जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के आदेशों के अनुपालन और अपर नगरायुक्त राजेश यादव के निर्देशन में आज निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में उक्त स्थल पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से खसरा संख्या 297 हड़वाडा व खसरा संख्या 287 रुहवाड़ा से करीब 350 वर्गमीटर क्षेत्रफल भूमि को कब्जा मुक्त कराया और नगर निगम सम्पत्ति का बोर्ड लगा दिया। कब्जा मुक्त करायी गयी भूमि का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये आंका गया है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम व निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img