Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

कृषि मंत्री का मोरना में हुआ भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं से की मुलाकात

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मोरना पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का एक दिवसीय दौरा आज जिले में हो रहा है। सवेरे वो जिले के मोरना में पहुंचे। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने और जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के साथ कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो मोरना में पूर्व प्रधान महक सिंह पाल के आवास पर पहुंचे और यहां भी ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। सूर्य प्रताप शाही मुख्यालय के गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर मीटिंग करेंगे और इसके बाद मीडिया से वार्ता तय है।

मोरना में स्वागत के दौरान ब्लाॅक प्रमुख अनिल राठी, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, मण्डल महामन्त्री अरुण पाल, नजर सिंह गुर्जर, प्रदीप सहरावत, अमित सालार, तरुण प्रधान भोपा, प्रदीप निर्वाल, आशीष निर्वाल, संजीव कुमार, रविन्द्र सिंह, संजय कोरी सहित अन्य ग्रामीण और भाजपाई उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img