Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

कथित चिकित्सकों ने शराब के नशे में अपनी कार गन्ने से भरे ट्रैक्टर में ठोकी

  • एक चिकित्सक हादसे बाद ट्रैक्टर छीन कर हो गया फरार
  • पुलिस ने  बैरिकेट लगाकर रोका ट्रैक्टर
  • पुलिस कर्मियों को अपने रसूख की धमकी दे रहे थे कार चालक चिकित्सक

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: रविवार की रात खिरनी निवासी उमेश कुमार ट्रैक्टर ट्राले से गन्ना लेकर उत्तम शुगर मिल जा रहा था। नांगल मंडावली मार्ग पर नहर की पुलिया के समीप विपरीत दिशा ने आ रही एक कार ने गन्ने से भरे ट्राले में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक अपने को बचाते हुए ट्रैक्टर सहित सड़क से नीचे पहुंच गया।

गनीमत रही की उसका ट्रैक्टर गढ्ढे में पलटने से बच गया। इस हादसे के बाद कार सवार एक कथित चिकित्सक  ट्रैक्टर को छीनकर बिजनौर की ओर तीव्र गति से दौड़ पड़ा। सूचना पर एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद मौके पर खड़ा दूसरा कथित चिकित्सक पुलिसकर्मी से भीड़ गया। हंगामे की सूचना पर कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।

जिसके बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चिकित्सक का कुछ पुलिसकर्मियों ने पीछा किया। लेकिन यह चिकित्सक पुलिसकर्मियों के लाख समझाने पर ट्रैक्टर रोकने को राजी नही हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को उत्तम शुगर मिल चौराहे पर बैरिटेक लगाकर रोका। इस मामले को पुलिस ने रात में ही रफा दफा कर दिया। जबकि चिकित्सकों की कार थाने में
खड़ी थी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img