Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मिनी ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला नहर के पास बाइक पर सवार दो भाइयों की मिनी ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए उपचार के लिए नजीबाबाद ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार देर शाम करीब 8:30 बजे मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला के पास नहर पर भागूवाला निवासी सरफराज उम्र करीब 42 वर्ष गुलफाम उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र निसार अहमद अपने घर से भागूवाला से कुछ दूरी पर अपने होटल पर आ रहे थे की सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को नजीबाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराने जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।कार्यवाहक थाना अध्यक्ष सतेंदर सिंह ने बताया कि वाहन को पकड़ लिया गया है और जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img