Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने महिला कर्मी से की थी छेड़खानी, वापस भेजे गए यूपी, पद से भी हटाए गए

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को गुवाहाटी एयरपोर्ट के लाउंज में महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद वापस यूपी भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला कर्मी की शिकायत के बाद हुई जांच के बाद उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को समयपूर्व समाप्त कर दिया है।

बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पूर्व वह यूपी पुलिस में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे। वह 14 जुलाई 2023 को एडीजी सीआरपीएफ (पूर्वोत्तर) के पद पर तैनात किए गए थे।

बता दें कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में तैनात महिला कर्मी ने एडीजी बिनोद कुमार सिंह द्वारा 16 मार्च को उसके साथ मारपीट और हमला करने की शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि लाउंज में बनी हेल्पडेस्क पर आकर एडीजी उसकी सुंदरता की तारीफ करने के बाद छेड़खानी करने लगे। उसके विरोध करने पर वह हेल्प डेस्क एरिया के भीतर आकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे।

महिला ने अपनी शिकायत एयरपोर्ट के अधिकारियों से की, जिसके बाद गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच करने को कहा गया था। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया, हालांकि पीड़िता ने आगे पैरवी करने से मना कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img