जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरठ पहुंचे और बिजली बंबा बाईपास के नजदीक एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा रही और उन्होंने भाजपा नेताओं का बगैर नाम लिए पानी पी पीकर कोसा।
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पहले चरण की वोटिंग पर बोलते हुए कहा कि पश्चिम की हवा ने सब पलट दिया है। भाजपा की फिल्म पहले ही शो में फ्लॉप हो गई है। अब कोई इनकी घिसी पिटी कहानी नहीं सुनना चाहता। ना कोई इन्हें वोट देना चाहता है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह क्रांति की धरा है। भाजपा से भी आजादी चाहती है। यह धरती भाजपा से भी आजादी दिलाएगी। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि मुख्यमंत्री इतने घबराए हुए हैं कि मेरठ छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। पता चला है कि कई बार आ चुके हैं। अभी भी मेरठ नहीं छोड़ रहे।

