Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पांच घंटे तक रहा जाम की गिरफ्त में

  • राहगीरों का बुरा हाल, पांच किमी तक का लगा भीषण जाम, पुलिस व्यवस्था फेल

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एनएच-58 लगभग पांच घंटे तक जाम की गिरफ्त में रहा। इस दौरान जाम में फंसे लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। हाइवे के दोनों ओर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, जाम की हालत को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रही। देर रात तक भी हाइवे पर जाम को पूरी तरीके से नहीं खोला जा सका। कई जगह पर रहागीरों ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाया।

कंकरखेड़ा में कैलाशी अस्पताल से लेकर मोदीपुरम फ्लाईओवर तक हाइवे पर रविवार शाम से ही दोनों तरफ भीषण जाम की स्थिति बनी रही। रविवार शाम से ही जाम लगने की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद लगभग पांच घंटे तक हाइवे के दोनों ओर जाम के हालात बने रहे। जाम के दौरान शुरुआत के एक घंटे तक ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस नदारद दिखाई दी। जिस कारण हाइवे पर सरधना फ्लाईओवर, खिर्वा फ्लाईओवर, शोभापुर फ्लाईओवर व जिटोली कट पर जाम की स्थिति देखने को मिली।

03 14

जाम में फंसे राहगीरों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। इस दौरान गर्मी के कारण छोटे बच्चे बिलबिला उठे। वहीं, वाहन निकालने को लेकर राहगीरों की कहासुनी हुई। राहगीरों ने हाइवे पर बनी कॉलोनी से निकलने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर में कॉलोनी के अंदर भी जाम की स्थिति बनती चली गई। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा कहना है कि जाम की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

सीएम का रोड शो 23 को, रोडमेप तैयार

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अपै्रल को मेरठ आयेंगे। उनके कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पार्टी नेताओं ने स्थानीय स्तर पर कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर का रोडमेप तैयार किया गया, जहां-जहां से सीएम का रोड शो होगा, वहां का रूट परिवर्तित किया गया हैं। यह रूट दिल्ली चुंगी से प्रारंभ होगा, वहां से कबाड़ी बाजार चौराहा, अनाज मंडी होते हुए वैली बाजार चौराहा लाला के बाजार चौराहा पर समापन होगा। सीएम का रोड शो जिस-जिस स्थान पर रहेगा, उस स्थान को लेकर लखनऊ एक टीम पहुंची।

टीम में निरीक्षण करने वालों में मुख्यमंत्री कार्यालय से आए प्रभारी संतोष सिंह भी शामिल रहे। सीएम के रोड शो में कहीं कोई व्यवधान नहीं हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। पार्टी संगठन ने पूरा रोडमेप तैयार कर लिया हैं। संबंधित इलाकों की जनता को भी इसके बारे में घर-घर घूमकर भाजपा संगठन के लोगों ने तैयारी की हैं। रोड शो पर ट्रायल करने के लिए लखनऊ से आये अधिकारियों के साथ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, लोकसभा संयोजक कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विवेक रस्तोगी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img