Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

पोलिंग पार्टियों की रवानगी को फाइनल टच

  • सुबह छह बजे कर्मचारियों को विक्टोरिया पार्क पहुंचकर करनी होगी रिपोर्ट
  • मेरठ-हापुड़ सीट के लिए चार विधानसभा क्षेत्र में 615 मतदान केंद्रों पर बने 1645 बूथों पर 16.2 लाख वोटर करेंगे मतदान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के अंतर्गत कल मतदान होगा। आज विक्टोरिया पार्क से मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी और रात में ही बूथों का जिम्मा संभाल लेंगी। उधर, बुधवार को दिनभर अधिकारी पोलिंग पार्टियों की रवानगी से जुड़ी समस्त तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इसके लिए 756 मतदेय स्थलों पर 2042 बूथ तैयार किये गये हैं। आज इन बूथों के लिए विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नूपुर गोयल व चुनाव कार्यालय के नोडल अधिकारी और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र बुधवार को व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। इसके लिए प्रथम चरण की तैयारियों की तर्ज पर ही टेंट लगाये गये हैं,

08 21

जहां मतदान केंद्र वार टेबल लगाई गई हैं। यहीं से ही ईवीएम के सूक्ष्म प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी और रात में ही केंद्र पर मौजूद रहेंगी। ताकि तड़के मॉक पोल के साथ ही ठीक सात बजे सकुशल चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सके। विक्टोरिया पार्क के दूसरे मैदान में पोलिंग पार्टियों के वाहनों को खड़ा कराया है। इन की मदद से ही पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों तक पहुंचेंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानागी के बाद डीएम दीपक मीणा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी दिशा निर्देश देंगे।

विक्टोरिया पार्क से आज रवाना होंगी 2016 पोलिंग पार्टियां

मेरठ: लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार शाम प्रचार का शोरगुल थम गया। इस बीच मतदान की तैयारियों के चरण में बूथों को बनाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। वहीं गुरुवार को विक्टोरिया पार्क से जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में 797 मतदान केन्द्रों पर बनाए गए 2016 बूथों पर पोलिंग पार्टियां भेजने की तैयारी भी कर ली गई है।

विक्टोरिया पार्क में बनाए गए बड़े पंडाल में करीब नौ हजार कार्मिकों और अधिकारियों की रवानगी को लेकर दिन भर तैयारियां की जाती रही। परिवहन विभाग के माध्यम से इसी स्थान पर मैदान में पोलिंग पार्टियों के लिए विभिन्न संसाधनों से मंगाई गई बसों को भी लाकर खड़ा करा लिया गया है।

07 20

जनपद की चारों विधानसभाओं में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 615 मतदान केंद्र और 1645 बूथ बनाए गए हैं। किठौर विस में 176 मतदान केंद्र, 395 बूथ, मेरठ कैंट में 144 मतदान केंद्र, 439 बूथ, मेरठ शहर में 129 मतदान केंद्र, 323 बूथ, मेरठ साउथ में 166 मतदान केंद्र, 488 बूथ बनाने की व्यवस्था की गई है। मेरठ लोकसभा क्षेत्र की इन चारों विधानसभाओं में बनाए गए 1645 बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी।

जबकि बागपत लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सिवालखास विधानसभा के 182 मतदान केन्द्रों पर बनाए गए 371 बूथों के लिए इतनी ही पार्टियों को भेजने की तैयारी की गई है। मेरठ जनपद की इन पांचों विधानसभा क्षेत्र में 797 मतदान केन्द्रों पर 2016 बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। हर पोलिंग पार्टी में चार-चार कार्मिक शामिल रहेंगे। यानि मेरठ जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में बने 2016 बूथों के लिए 8064 मतदान कार्मिकों को भेजा जाएगा।

सीडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजे जाने का सिलसिला शुरू करा दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों को अपने काम के दौरान अगर किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो इसके लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम खोला गया है। जहां कॉल करके कार्मिक अपनी समस्या बता सकते हैं।

विधान सभावार मतदाताओं की स्थिति

दूसरे चरण के दौरान मेरठ जनपद में जिन पांच विधानसभा क्षेत्र को लेकर मतदान कराने की तैयारियां की गई हैं, उनमें मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण, मेरठ कैंट और किठौर मेरठ लोकसभा क्षेत्र और सिवाल खास विधान सभा क्षेत्र बागपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में मेरठ जनपद की चार और हापुड़ की एक विधानसभा सीट आती हैं। जिनमें किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर और मेरठ साउथ शामिल हैं।

05 16

इन चारों विधानसभा क्षेत्र के16 लाख 20 हजार 344 मतदाता हैं। जिनमें विधान सभावार मतदाताओं का आंकड़ा यह है कि किठौर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 36 हजार 872 मतदाताओं में दो लाख 52 पुरुष और एक 68 हजार 798 महिलाएं, 22 थर्ड जेंडर हैं। मेरठ कैंट में दो लाख 34 हजार छह पुरुष दो लाख 5501 महिलाएं और 46 थर्ड जेंडर मिलाकर कुल चार लाख 39 हजार 553 मतदाता हैं। मेरठ शहर में एक लाख 69 हजार 754 पुरुष एक लाख 44 हजार 843 महिलाएं, 21 थर्ड जेंडर को मिलाकर तीन लाख 14 हजार 618 मतदाता हैं।

वहीं मेरठ साउथ विधानसभा क्षेत्र में कुल चार लाख 97 हजार 301 मतदाता हैं। जिनमें दो लाख 67 हजार 771 पुरुष, दो 29 हजार 502 महिलाएं और 28 थर्ड जेंडर वोटर हैं। जबकि हापुड़ विधानसभा सीट के अंतर्गत तीन लाख 80 हजार 186 मतदाता हैं। जिनमें दो लाख 3785 पुरुष, एक लाख 76 हजार 378 महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

पांच विधानसभाओं को 19 जोन में बांटा

26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मेरठ जनपद की पांचों विधानसभाओं को 19 जोन और 204 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें किठौर विधानसभा को तीन जोन और 39 सेक्टर, मेरठ शहर को चार जोन और 32 सेक्टर, मेरठ दक्षिण को पांच जोन और 51 सेक्टर, मेरठ कैंट को चार जोन और 41 सेक्टर तथा बागपत के अंतर्गत आने वाली सिवाल खास विधानसभा को तीन जोन और 41 सेक्टर में बांटा गया है।

क्रिटिकल बूथों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

बुधवार को विकास भवन में जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने 120 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया। उन्हें क्रिटिकल-सेमी क्रिटिकल बूथों पर तैनात रहकर ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही शाम तक अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के लिए कहा गया।

06 18

पीआरडी के जवानों को भी तत्परता के निर्देश

जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी वैश्विक डबास ने बताया कि चुनाव के लिए करीब 330 पीआरडी जवानों को ड्यूटी के लिए तत्पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीआरडी के जवान पुलिस बल के साथ चुनावी ड्यूटी में तैनात रहेंगे।

एग्जिट पोल के संबंध में गाइड लाइन का करें पालन

जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा के कुशल निर्देशन में लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आज एनआईसी मेरठ में 10-मेरठ लोकसभा क्षेत्र की ईवीएम वीवी पैट मशीनों का आॅनलाइन रैंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सामान्य प्रेक्षक गुरिन्दर पाल सिंह सहुता के समक्ष किया गया।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण द्वारा पुलिस बल के कर्तव्यों के संबंध में ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि 10-मेरठ लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टी विक्टोरिया पार्क से रवाना होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से अपने गन्तव्य स्थल पर पहुंचने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने मतगणना केन्द्र सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मतदान के उपरांत ईवीएम मशीन सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढ़ग से जमा कराये जाने के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम तथा वहां बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

उन्होने वहां की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि जनपद में एफएसटी (उड़नदस्ता)/ एसएसटी व पुलिस विभाग की गठित टीमों द्वारा 24 अप्रैल को 5 लीटर शराब का जब्तीकरण किया गया। जनपद में आदर्श आचार सहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img