Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सड़क रह गई बाकी, ग्रिल हो गई गायब

  • शहर की सभी सड़कों पर लगाई गई ग्रिल हो रही चोरी
  • बच्चा पार्क चौराहे पर चोरों ने खोलकर साइड में रख दी ग्रिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से सड़क ही बाकी रह गई है तथा यहां लगाई गई ग्रिल गायब हो गई है। शहर की सड़कों पर डिवाइडर पर लगाई गई यह ग्रिलें चोरों ने गायब कर दी हैं। अधिकारी मामले में आंखें मूंदे हुए हैं।
शहरी क्षेत्र को आपस में जोड़ने वाली सड़कों की देखभाल का जिम्मा नगर निगम के सुपुर्द किया गया है। नगर निगम ने इन सड़कों पर कई कार्य कराये थे। इनमें फुटपाथ की मरम्मत व संकेतक बोर्ड सहित कई कार्य शामिल हैं। डिवाइडर पर पेड़-पौधे लगाए गए थे, जिससे प्रदूषण से मुक्ति मिल सके।

सड़क किनारे फुटपाथ पर लगे संकेतक सड़क की सुंदरता को तो बढ़ाते ही थे, साथ ही इनसे वाहन चालकों को भी कई जरूरी सूचनाएं मिल जाती थीं। इन्हें लगाने का उद्देश्य चालक को आगे की स्थिति के प्रति चेतावनी या जानकारी देना होता था, ताकि वे गति पर नियंत्रण रख सकें। कई जगह संकेतक से वाहनों की गति सीमा के बारे में वाहन चालकों को जानकारी मिलती थी तो कई जगह यह विद्यालय, पेट्रोल पंप, फ्लाईओवर, पैदल पारपथ से जुड़ी सूचनाएं बताता था। अब संकेतक नहीं होने के कारण वाहन चालकों का ध्यान सिर्फ वाहन की गति या सामने होता है। आगे वाहन की गति को कम करना है, इसका उन्हें पता नहीं होता है।

10 12

शहर के रखरखाव का जिम्मा नगर निगम के पास है। शहर की सड़कों व गलियों की मरम्मत के साथ-साथ नगर निगम की ओर से सभी सड़कों पर ग्रिल लगाई गई हैं। वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह लगाए ग्रिल के साथ ही संकेतक बोर्ड भी लगाये गये हैं। लेकिन सड़कों के डिवाइडर पर लगी ग्रिल पर चोरों की नजरें टेढ़ी हो गई है। चोरों ने इन ग्रिलों को उखाड़ना शुरू कर दिया है। बच्चा पार्क चौराहे के पास ग्रिल पहले तो अज्ञात वाहन की टक्कर से टेढी हो गई। फिर इसके बाद यह ग्रिल टूट गई तो रात के किसी पहर चोरों ने इस ग्रिल को उखाड़कर गायब कर दिया।

एक ग्रिल अभी भी बच्चा पार्क चौराहे पर मंदिर के ठीक बाहर रखी है। शायद इसको हटाने का मौका नहीं मिल सका है। इसको हटाने का चोर इंतजार कर रहे हैं। उधर, नगर निगम के संपत्ति प्रभारी का कार्य देख रहे अपर नगर आयुक्त शरद पाल का कहना है कि शहर में मेट्रो का काम चलने की वजह से काफी अव्यवस्था हो गई है। अब शहर की सड़कों का नये सिरे से सर्वे कराकर ग्रिल को दुरुस्त कराया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img