- केरोसिन में भीगी युवती दौड़कर पहुंची थाने, जमकर हंगामा, पुलिस ने प्रेमी के परिजनोें को उठाया
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: दो साल से प्रेमी के करीब रही युवती जब उसके घर शादी की बात करने को पहुंची तो आरोप है कि प्रेमी के परिवार वालों ने उस पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती वहां से चिल्लाती हुई जान बचाकर भागी और सीधे थाना लालकुर्ती जा पहुंंची। उसने प्रेमी के परिजनों पर जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। केरोसिन में भीगी युवती को यूं मदद के लिए चिल्लाते हुए देखकर थाने में भी हड़कंप मच गया। थाने के महिला स्टाफ ने किसी प्रकार युवती को किसी प्रकार संभाला। उसके कपडेÞ बदलवाए। अपनी ओर से दूसरे कपडेÞ दिए। इतना ही नहीं घोसी मोहल्ला निवासी प्रेमी के घर पर दबिश भेजकर इंस्पेक्टर ने उसके परिजनों को उठवा लिया।
ये है पूरा मामला
रेलवे रोड थाना के मकबरा निवासी एक युवती जिनका पहले निकाह व एक माह के भीतर तलाक भी हो चुका बताया जाता है, उसके लालकुर्ती थाना के घोसी मोहल्ला निवासी ई रिक्शा चलाने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गए। बकौल युवती दोनों करीब दो साल से रिलेशन में है। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गयी। इसको लेकर उसका प्रेमी से काफी झगड़ा भी हुआ। युवती अरसे से प्रेमी पर निकाह का दवाब डाल रही है, लेकिन परिजनों के तैयार न होने की बात कह कर युवक उसको लगातार टालता रहा। रविवार की शाम को युवती प्रेमी के घर अपने निकाह की बात करने जा पहुंची। युवती का आरोप है कि उसके साथ वहां प्रेमी के परिजनों ने मारपीट की। केरोसिन छिड़कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार जान बचाकर थाने पहुंची और तहरीर दी।
प्रेमी के घर दबिश
युवती की हालात देखकर लालकुर्ती पुलिस ने घोसी मोहल्ला निवासी प्रेमी के घर पर दबिश दी। उसके परिवार के कई सदस्यों को उठा लिया। इंस्पेक्टर इंदू वर्मा ने बताया कि प्रेमी के परिजनों को जब थाने में लाकर बैठा लिया तो वह अब निकाह की बात कह रहे हैं। यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं होता है तो फिर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
किरन आरसी जाटव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
मेरठ: कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को साइकिल से लखनऊ जाकर राखी बांधने के बाद चर्चाओं में आई किरन आरसी जाटव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अमरोहा के रहने वाले एक युवक ने किरन के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अब गैर जमानती वारंट जारी हुआ है, जिसमे कोर्ट ने पुलिस को 25 मई तक किरन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने को कहा है। लाला मोहम्मदपुर थाना कंकरखेड़ा की रहने वाली किरन आरसी जाटव के खिलाफ अमरोहा के रहने वाले अमन सिंह ने जल निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
अमन का दावा है कि उससे चार किस्तों में 10 लाख रुपये लिए गए, लेकिन जब नौकरी नहीं लगी तो पैसे वापस मांगे, काफी चक्कर लगवाने के बाद चार लाख रुपये तो वापस कर दिये गए, लेकिन छह लाख रुपये अब भी नहीं मिले हैं। अमरोहा की कोर्ट ने 7 मई को किरन और उसके एक सहयोगी गौतम बुध निवासी गायत्री हाइट श्रद्धापुरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिसमे अमरोहा के थाना रजबपुर पुलिस को आदेशित किया है कि वह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे। इससे पहले पहला वारंट 19 नवंबर, 2018 को जारी किया था। जबकि अंतिम वारंट 5 जून 2023 को जारी किया गया। इन दोनों वारंट के जारी होने के बाद भी जब किरन कोर्ट में पेश नहीं हुई तो अब उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। मामले को लेकर किरन आरसी जाटव से बात का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की।

