Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

आंदोलित किसानों का पूरा साथ देगा रालोद: वसीम राजा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा व क्षेत्रीय अध्यक्ष लतेश चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में रालोद का पूर्ण समर्थन है। रालोद ने सदा किसान मजदूरों की लड़ाई लडी है। रालोद किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगा।

मुवा रालोद नेता शुक्रवार को बड़ौत में आवास विकास कालोनी में आशुतोष सभासद के निवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रतीप चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने जब भी किसान मजदूरों पर सरकारों के उत्पीड़न हुए हैं। तभी दोनों नेताओं ने अगवानी करके लड़ाई कड़ी। आज किसानों पर तीन कृषि कानून बाल्कि काले कानून थोप दिए।

यह देश से किसानों की नस्ल समाप्त करने की पहल है। इसे रालोद व किसान बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। जयंत चौधरी ने सिंधु बार्डर पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया हैं। रालोद कार्यकर्ता धरनास्थल पर खाना-पानी लेकर जा रहे हैं। रालोद पूरी तरह से किसानों का आंदोलन में साथ देगा। रालोद युवा ज़िलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने कहा कि किसानों के आहवान पर रालोद 12 दिसंबर सायं को बड़ौत में केंडिल मार्च निकालेगा। इस मौके पर समासद आशुतोष भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img