Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

शहर की संकरी गलियों में रिक्शा से घूमीं कमिश्नर

  • मेडा वीसी अफसरों समेत तलाशी हेरिटेज कॉरिडोर की संभावनाएं
  • आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा प्राधिकरण, प्लानिंग तैयार
  • मंगल पांडे की मूर्ति समेत कई स्थानों पर काम शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में हेरिटेज कॉरिडोर बनेगा। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये मेरठ विकास प्राधिकरण खर्च करेगा। इसको लेकर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, और प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने पुराने शहर का दौरा किया। ये दोनों अधिकारी रिक्शा से शहर में निरीक्षण करने पहुंचे। जो ऐतिहासिक स्थल है, उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसकी पूरी प्लानिंग प्राधिकरण अधिकारियों ने कर ली हैं। बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे की मूर्ति व पेडामल बाजार में स्थित अशोक स्तम्भ पर कार्य भी प्राधिकरण ने आरंभ कर दिया हैं।

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने गुरुवार की सुबह शहर में हेरिटेज वॉक किया। कमिश्नर, मेडा वीसी अभिषेक पांडेय के साथ शहर में घूमने निकली। किसी सरकारी गाड़ी से नहीं, बल्कि रिक्शा से पुराने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान वो शहर के स्थानीय लोगों से भी मिलीं। लोगों से बात कर शहर के प्राचीन इतिहास की जानकारी की। शहर की तंग गलियों को भी देखा। मेडा वीसी अभिषेक पांडेय भी इस हेरिटेज वॉक में साथ रहे। प्राधिकरण अधिकारियों की पूरी टीम इस दौरान उनके साथ-साथ रही।

दोनों अफसरों ने शहर के पुराने इलाके देखे। सदर स्थित प्राचीन बिल्वेश्वर नाथ मंदिर, सदर चौक बाजार, सदर घंटाघर, कोतवाली, घंटाघर, शाहघासा बाजार, सुभाष बाजार, अशोक की लाट, खैरनगर दरवाजा, शाहपीर गेट, अब्बू का मकबरा सहित और पुरानी इमारतों और प्राचीन स्थानों का अवलोकन किया। साथ ही मेरठ की मशहूर कचौड़ी, जलेबी का नाश्ता भी लोकल स्टाइल में किया, लस्सी का भी आनंद लिया। उधर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि शहर में हेरिटेज कॉरिडोर बनाया जा रहा हैं। इस पर प्राधिकरण करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसकी पूरी प्लानिंग तैयार कर ली गई हैं।

अब रिक्शा, पहले बैलगाड़ी में चली थी कमिश्नर

आईएएस सेल्वा कुमारी जे. और प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय रिक्शा में सवारी कर सुर्खियों में हैं। हालांकि कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. इससे पहले भी सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। मुजफ्फरनगर में डीएम रहते उन्होंने बैलगाड़ी चलाकर लोगों को चौंका दिया था। उनका बैलगाड़ी चलाते हुए फोटो उस समय खूब वायरल हुआ था। ठीक उसी तरह से मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने रिक्शा से सफर करने में कोई गुरेज नहीं किया, बल्कि खुशी जाहिर की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रम, पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को...
spot_imgspot_img