Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

प्रचंड गर्मी: न दिन में चैन और न रात को सुकून, पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस

मई माह में टूटा 20 सालों का रिकॉर्ड, अभी नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से निजात

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: प्रचंड गर्मी का रुख लगातार बढ़ रहा है। सूरज की तपिश में चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी पूरी उफान पर है। गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को बीमारी का शिकार होना पड़ रहा है। गुरुवार को गर्मी ने 44 डिग्री पारा भी पार कर दिया है। ऐसे समय में लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। हाइवे से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों में बढ़ती गर्मी के कारण परेशानी के साथ-साथ अब बीमारी के लक्षण भी पाए जाने लगे हैं। क्योकि बढ़ती गर्मी डी-हाइड्रेशन का शिकार कर रही है। मई के महीने में अब तक का रिकॉर्ड टूट चुका है।

पारा 44 के पार पहुंचने पर मई के महीने में यह अब तक का सबसे अधिक पारा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो उनका कहना है कि अभी गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अभी राहत के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम में गड़बड़ी होने के कारण मौसम में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में गर्मी से तभी निजात मिलेगी। जब मानसून नजदीक आएगा। इस बार जून और जुलाई जैसी गर्मी मई के महीने में देखने को मिल ही है। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग का सिस्टम ठीक नही चल रहा है। इसलिए गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी का प्रकोप तभी कम होगा। जब यह सिस्टम पूरी तरह से सही होगा। बढ़ती गर्मी के कारण लोग हलकान हो रहे है।

टूटा 20 वर्षों का रिकॉर्ड

मई के महीने में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अब तक मई के महीने में 44 डिग्री के पार तापमान हो गया है। पिछले 20 वर्षों का गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। कूलर और एसी का भी सहारा ले रहे हैं, लेकिन गर्मी से बचाव नहीं हो रहा है। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

ये दर्ज हुआ प्रदूषण

बढ़ती गर्मी के कारण प्रदूषण में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रचंड गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। वहीं, प्रदूषण के बढ़ने के कारण लोगों की सांसे अटकी हुई है। महानगर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में अब दिक्कतें होने लगी है। अमूमन गर्मी बढ़ने के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। जबकि एक्यूआई मेरठ में 260, बागपत में 236, गाजियाबाद में 188, मुजफ्फरनगर में 248, जयभीमनगर में 336, गंगानगर में 238, पल्लवपुरम में 206 दर्ज किया गया।

ये दर्ज हुआ तापमान

गुरुवार को राजकीय मौसम वैधशाला पर अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 44 एवं न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत रहा। शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img