Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Breaking News: लखनऊ तक गूंज उठी दिनदहाड़े बच्चे के अपहरण की खबर

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: घरेलू विवाद में पत्नी को सबक सिखाने के लिए पति ने बच्चे के अपहरण की सूचना फ्लैश करा दी। दिन दहाड़े बालक के अपहरण का मामला लखनऊ तक गूंज उठा। पुलिस ने कुछ देर में मामले का पटाक्षेप कर दिया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम पिनाई की बेटी मनीषा का विवाह दौराला क्षेत्र के ग्राम नंगली में हुआ था। सुसराल में घरेलू विवाद के चलते सोमवार को प्रातः मारपीट होने पर वह अपने पांच वर्षीय बेटे आरुष संग होने पर मायके आ गई।मनीषा ने अपनी मां के साथ फलावदा थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। इसी बीच पीआरवी को को एक बच्चे के अपहरण की सूचना मिली तो मामला लखनऊ तक गूंज उठा।

मैसेज फ्लैश होते ही सक्रिय हुई पीआरवी तथा स्थानीय पुलिस पिनाईं पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण की सूचना देने वाले पति द्वारा बताए गए ठिकानों पर दबिश दी।पति ने अपनी पत्नि के फूफा को उठवा दिया। जब पुलिस थाने पहुंची तो एकदम मामले की असलियत सामने आ गई।

बच्चे को मां के साथ थाने में बैठे देखकर आरोपी पति के होश उड़ गए।दरअसल पति ने पत्नि की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही से बचने तथा उल्टा पत्नी को फसाने के लिए के अपहरण की सूचना दी गई थी।पुलिस ने फर्जी सूचना देने के आरोप में पति की जमकर खबर ली। उसको हवालात में पहुंचा दिया। असलियत सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img