जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान महिला ने थप्पड़ मार दिया। वाक्य उसे समय हुआ जब कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।
सूत्रों के अनुसार कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब चेकिंग कर रही थीं तो वहां उपस्थित सीआईएसएफ में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उनसे पूछा कि मैडम आप बीजेपी से जीती हैं।
आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही। इसको लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोप लग रहे हैं कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। हालांकि एयरपोर्ट से सीईओ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।
लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।
#WATCH भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर एक कांस्टेबल रैंक के CISF अधिकारी ने कंगना को थप्पड़ मारा। आगे की जांच के लिए वरिष्ठ CISF अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है: सूत्र pic.twitter.com/ylEOhU6BwD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024
संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।
कंगना ने जारी किया वीडियो संदेश
कंगना ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ। सिक्योरिटी चेक के दौरान जैसी ही मैं निकली तो दूसरे कमरे से एक महिला सुरक्षाकर्मी निकली और उन्होंने मुझे साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां देने लगीं।
Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024
जब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका कहना था कि वो किसान आंदोलन की समर्थक है। मैं सुरक्षित हूं और मेरा सवाल यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, हम उससे किस प्रकार से निपटेंगे।
सोशल मीडिया पर महिला जवान का वीडियो वायरल
थप्पड़ कांड के बाद सीआईएसएफ महिला जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कर रही हैं कि किसान आंदोलन को लेकर जब बयान दिया तब मेरी मां भी वहां बैठी थी।
इसने (कंगना रानौत) ने बयान दिया था- वहां महिलाएं 100-100 रुपये के लिए बैठी हैं। मेरी माँ वहां बैठी थीं।
“ये बैठेगी वहाँ 100 रुपये के लिए” : नवनिर्वाचित मंडी की सांसद कंगना रानौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ रसीद करने वाली सीआईएसएफ की जवान pic.twitter.com/BwLsbwtXFv
— Pankaj Parashar (@PANKAJPARASHAR_) June 6, 2024
सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल को निलंबित
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बताया कि उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए शिकायत दी है।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा जांच जारी
भाजपा नेता कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह दुखद है कि सुरक्षा में शामिल एक व्यक्ति इसमें शामिल है। जो कुछ भी हुआ वह गलत था।

