Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Kartik Aryan: एक्टर कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर दिया अपडेट, फिल्म को लेकर कही ये बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वक्त खूब चर्चाओं में है। जहां उनकी ‘चंदू चैंपियन’ लगातार चर्चाओं में आ रही है। वहीं, अब एक्टर की आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर तैयारी जोरों शोरों में है। इस फिल्म की शूटिंग पर तेजी से काम किया जा रहा है।

वहीं, एक हालिया इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग आखिरी चरण में पहुंच गई है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दिवाली पर धमाका मचा देगी। कार्तिक ने आगे कहा कि ‘भूल भुलैया 3’ को देखकर ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी के फैंस खुश हो जाएंगे।

दिवाली के मौके पर होगी रिलीज

‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ ‘एनिमल’ में काम करने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। कार्तिक एक बार फिर से रूह बाबा के किरदार में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा दर्शक विद्या बालन को मंजुलिका के किरदार में देखने के लिए भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसे 2024 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर की थी जोरदार कमाई

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘भूल भुलैया’ थी, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और राजपाल यादव ने अभिनय किया था। यह मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथु’ का हिंदी रीमेक थी। कई साल बाद 2022 में ‘भूल भुलैया 2’ रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img