Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

वार्षिक फीस वसूलने के आरोप में अभिभावकों का हंगामा-प्रदर्शन

  • अभिभावकों ने एसडीएम सदर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
  • लंबी वार्ता के बाद प्रबंधक ने 25 प्रतिशत छूट देने का दिया आश्वासन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के दर्जनों अभिभावकों ने एक प्राइवेट स्कूल प्रबंधक पर पूरे वर्ष स्कूल बंद होने के बावजूद भी वार्षिक फीस वसूले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों से लंबी वार्ता के बाद 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया।

शनिवार को शहर के एक प्राइवेट स्कूल में दर्जनों अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधक पर पूरे वर्ष स्कूल बंद होने के बावजूद वार्षिक फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा-प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना था कि पूरे वर्ष बच्चे स्कूल नहीं आए है और आॅनलाईन पढाई हुई है।

जिसमें शिक्षकों द्वारा मात्र दो से तीन घंटे ही पढ़ाया गया, लेकिन उसके बावजूद स्कूल प्रबंधक द्वारा वार्षिक फीस वसूली की जा रही है। कोरोना काल के कारण पहले ही अभिभावक परेशान है और यदि वार्षिक फीस भी मांगी जाएगी तो अभिभावकों के सामने आर्थिक संकट खडा हो जाता है।

उन्होने उक्त फीस को माफ कराने की मांग की। बाद में अभिभावक तहसील पहुंच गए और एसडीएम सदर संदीप कुमार से मामले की शिकायत की। प्रबंधक का कहना था कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार की फीस ली जा रही है। इस सत्र में कोई फीस वृद्धि नही की गई। प्रबंधक ने अभिभावकों को फीस में 25 प्रतिशत की छूट देने का अश्वासन दिया है।

प्रदर्शनकारी अभिभावकों में राजकुमार शर्मा, विवेक कुमार, सतीश बंतीखेडा, सुमित कुमार, मनीष कुमार, राजन, विकास, रचना शर्मा, दुर्गा शर्मा, पुष्पा, मनीष, जितेन्द्र, बिजेन्द्र निर्वाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img