Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

रुबीना दिलैक के फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं

CINEWANI 1

 


रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी शानदार एक्टिंग, बेपनाह खूबसूरती और दिल फरेब अदाओं से आग लगाने के मामले में आज उनसे आगे कोई नजर नहीं आता। आज हर घर में, छोटे पर्दे की संस्कारी बहू के रूप में उनकी एक खास पहचान है। रूबीना ने, इस इंडस्ट्री में, अपना नाम और मुकाम कड़ी मेहनत से बनाया है। रुबीना दिलैक बला की खूबसूरत हैं। वह अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से लोगों का होश उड़ाने की जबर्दस्त काबीलियत रखती हैं। 26 अगस्त, 1987 को शिमला में जन्मीं रुबीना दिलैक के पिता एक लेखक हैं। रूबीना ने अपनी स्कूली शिक्षा पब्लिक स्कूल शिमला में पूरी करने के बाद सेंट बेड्स कॉलेज से इंगलिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है। 2006 में अपनी खूबसूरती के लिए रुबीना ने ‘मिस शिमला’ और 2008 में ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ जैसे टाइटल अपने नाम किए। पढाई खत्म करने के बाद जब रूबीना चंडीगढ़ में आईएएस की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्होंने जीटीवी पर प्रसारित ‘छोटी बहू’(2008-2010) के लिए आॅडिशन दिया था और सिलेक्ट हो गर्इं। उन्होंने इस डेब्यू शो से हर घर में पहचान बना ली। 2012 में उन्होंने सोनी टीवी के ‘सास बिना ससुराल’ में सिमरन स्माइली गिल और 2013 में जीटीवी के शो ‘पुर्न विवाह: एक नई उम्मीद’ में करण ग्रोवर के साथ दिव्या जखोटिया की भूमिका निभाई। 2013 से 2014 तक उन्होंने लाइफ ओके के पौराणिक शो ‘देवों के देव महादेव’ (2013-2014) में सीता और सब टीवी के ‘जिनी और जूजू’ (2013-2014) में जेनी की भूमिका निभाई। कलर्स टीवी के ‘शक्ति: अस्तित्व एक एहसास की’ (2016-2021) में विवयन डीसेना के साथ रूबीना दिलैक सौम्या सिंह की भूमिका में नजर आईं। इस भूमिका के लिए उन्हें 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह शो उनके करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। इस शो के बाद रुबीना दिलैक की किस्मत चमक गई। पिछले साल नवंबर में रूबीना और अभिनव, दो जुड़वा बेटियों के पेरेंट बने। फिलहाल रूबीना अपनी बच्चियों के साथ समय बिता रही हैं जिसकी वजह से उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img