Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बिरालसी चैकी पर किसानों का धरना प्रदर्शन

 

  • नहर में पानी न आने पर धरने पर बैठे सैकड़ो किसान

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगरा : नहर में पानी न आने से परेशान किसानों ने बिरालसी चैकी पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाये जाने की मांग की। किसान नेता द्वारा अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की।

चरथावल क्षेत्र के बिरालसी,रोनी हरजी पुर,मंगनपूर,नगला पिथोरा, पीपलहेडा आदि गांवों में नहर में काफी दिनों से पानी नहीं आ रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा रही थी, परन्तु सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे, जिससे क्षुब्ध होकर शनिवार को उक्त ग्रामों के ग्रामीण बिरालसी चैकी पर पहुंच गये और चरथावल-थानाभवन मार्ग को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गये। इस दौरान अपनी टीम के साथ हरिद्वार चिन्तन शिविर में भाग लेने जा रहे ऽाारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा को भी किसानों ने रोक लिया और समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की। विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की, जिसके बाद सिंचाई विऽााग के अधिकारी व चरथावल थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रविवार की रात्रि में नहर में पानी छोड़ने का वायदा किया, जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img