Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Sonakshi-Zaheer Wedding: अफवाहों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद को लगाया गले, पैपराजी के सामने आई तस्वीरें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ​बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आने वाली ता​रीख 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी को लेकर दोनों कलाकार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, शादी की खबरों के बीच अफवाहें थी कि एक्ट्रेस के पिता यानि शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज हैं और शादी में वो शामिल नहीं होंगे। वहीं, इन अफवाहों के बीच ​शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद इकबाल को गले लगाया है। दरअसल, बीते दिन दोनों को पहली बार साथ में देखा गया। इस दौरान पैपराजी के सामने तस्वीरें भी करवाई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। शत्रुघ्न और जहीर दोनों ने पैपराजी के सामने गले मिलकर पोज दिया। शत्रुघ्न इस दौरान बेहद खुश नजर आए और पैपराजी के अनुरोध पर उन्होंने ‘खामोश’ भी कहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 शादी की खबरों के बीच पहली बार आई नजर

सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी शादी की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं। वह अपनी कार से उतरीं और अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर चली गईं। उन्होंने बाहर खड़े पैपराजी से एक शब्द भी नहीं कहा। सोनाक्षी इस दौरान पैपराजी को इग्नोर करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान वह सफेद कलर के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा कवर किया हुआ था।

माता-पिता भी आए नजर

सोनाक्षी के अलावा उनके माता-पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा भी जहीर के घर पर नजर आए। बाद में उन्हें आधी रात के आसपास जहीर के घर से निकलते हुए भी देखा गया। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी का परिवार जहीर के साथ उनकी अचानक शादी से नाराज है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो ने इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

इससे पहले शत्रुघ्न ने शादी में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। उन्होंने कहा था, ‘मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा? उनकी खुशी मेरी खुशी है और मैं भी उनकी खुशी का हकदार हूं। उन्हें अपना साथी चुनने और अपनी शादी की अन्य चीजें चुनने का पूरा अधिकार है। मैं न केवल उनकी ताकत के रूप में बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी यहां हूं।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img