Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मन की बात से प्रेरित होकर मां के नाम पर किया पौधारोपण

  • मन की बात से प्रेरित होकर पौधारोपण करती महापौर अनीता ममगाई 

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 111 एपिसोड को कार्यकर्ताओं ने सुना। निवर्तमान महापौर अनीता ममगाईं ने ऋषिकेश में आदर्श ग्राम क्षेत्र वार्ड पांच के बूथ संख्या 12 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया। जिसका तत्काल अनुसरण करते हुए कार्यक्रम के पश्चात पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर अनिता ममगाईं ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात से काफी प्रेरणा मिलती है। देश के कोने कोने से वे देश के सामने नए लोगों के प्रकरण लाते हैं। उनकी मन की बात हर किसी को सुननी चाहिए। ज्ञानवर्धक तो है ही साथ ही नए काम करने के लिए प्रेरणा करता हैं उनकी मन की बात कार्यक्रम विशेषकर महिलाओं के बारे वे स्वावलंबी बनने, आत्मनिर्भर बनने समाज में महिलाओं के उत्थान की बात वे हमेशा करते रहते हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता और पूर्व सभासद हीरा लाल छाबड़ा ने प्रधानमन्त्री मोदी के मन की बात से प्रभावित होकर और प्रेरणा लेकर कार्यक्रम के बाद अपनी माता के नाम एक पौधारोपण भी किया। पंकज शर्मा, पवन शर्मा, मनीष मनवाल, कमला गुनसोला, राजेश गोतम, शुशील छावड़ा
मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img