Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

Meerut Breaking: बाइक सवार बदमाशों ने की मां और बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग,जांच में जुटी पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

मोदीपुरम: रविवार की सुबह गंगानगर की इशापुरम कॉलोनी की रहने वाली महिला प्रियंका अपने बड़े बेटे विनय के साथ मोटरसाइकिल से पुरकाजी जा रही थी। जब वह दुल्हेड़ा रजवाऐ के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने प्रियंका और उसके बेटे विनय पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें वह दोनों बाल बाल बचे, लेकिन उसके बाद हमलावरों के मन में बेटे के ऊपर बलकटी से हमला कर दिया।

जिसमें प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पल्लवपुरम थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोग घायल प्रियंका और उसके बेटे विनय को लेकर मोदीपुरम एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचे और प्रियंका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल के लोगों ने तुरंत प्रियंका का इलाज करना शुरू कर दिया और उसे आईसीयू में भर्ती कराया। जहां प्रियंका की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रियंका ने बताया कि वह अपने बेटे विनय के साथ अपने छोटे बेटे से मिलने के लिए पुरकाजी रही थी। जहां रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग और बलकटी। से हमला कर दिया।

सामने आने पर हमलावर को वह पहचान लेगी। पल्लवपुरम पुलिस अस्पताल पहुंची और प्रियंका से पूछताछ कर रही है। प्रियंका का पति प्रवीण जो कि सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। प्रियंका अपने बड़े बेटे विनय के साथ कुछ सालों से गंगानगर की कॉलोनी में रहती है। मूल गांव टिटौडा खतौली में है। थानाध्यक्ष पल्लवपुरम का कहना है कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img