Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

पीएनबी के कैशियर ने कार के लिए मार डाली पत्नी

  • दो माह पहले हुई थी शादी मृतका के परिजनों ने लगाया आरोप
  • न्यूटिमा हॉस्पिटल में शव फेंक कर गए भागे, दी दहेज हत्या की तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना के शास्त्री नगर पुराना के-ब्लॉक निवासी पंजाब नेशनल बैंक की बुढ़ानागेट शाखा में तैनात कैशियर पर कार के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार लालकुर्ती थाना के कसेरूखेड़ा निवासी निशा वर्मा पुत्री मिथलेश वर्मा की के-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी दीपक वर्मा पुत्र देवेंद्र वर्मा से शादी हुई थी।

शादी में काफी दान दहेज दिया गया था, लेकिन आरोप है कि दहेज लोभी ससुर वाले गाड़ी की मांग कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर यह भी जानकारी मिली है कि रविवार सुबह निशा ने पति दीपक से कहा था कि दो माह शादी को हो गए हैं। घर में पड़े-पडेÞ बोर भी हो रहे हैं, क्यों न शाम को कहीं घूमने चले। दीपक ने उसको शाम को घुमाने ले जाने का वादा भी किया था। यह बात निशा ने मायके वालों को भी बतायी थी कि आज शाम वह दीपक के साथ घूमने के लिए जाएगी, लेकिन शाम को निशा के ससुर देवेन्द्र ने फोन कर निशा के भाई सोनू को बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है और उसको गढ़ रोड न्यूटिमा में भर्ती कराया गया है।

बहन की तबीयत खराब होने की बात पता चलने पर भाई सोनू व दूसरा भाई अनुज देरी किए बगैर सीधे न्यूटिमा जा पहुंचे। वहां हॉस्पिटल कैंपस में एक स्ट्रेचर पर निशा की डेड बॉडी थी। दोनों भाई बहन को उस हालत में देखकर बुरी तरह परेशान हो गए। उन्होंने अस्पताल में बात की तो वहां बताया गया कि कुछ लोग इसको मृत लाए थे और यहां छोड़कर भाग गए। सोनू व अनुज ने परिवार वालों को बहन की मौत की बुरी खबर दी तो वहां कोहराम मच गया।

रोते बिलखते परिजन सीधे न्यूटिमा पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि निशा ने जितने भी ज्वेलरी पहनी थी वो सब गायब थी। मायके वालों ने पति दीपक पर ही निशा के जिस्म से ज्वेलरी नोचकर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दीपक पर कार की डिमांड का भी आरोप लगाया और डिमांड पूरी न होने पर ही निशा को मारकर आत्महत्या दर्शाने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने पति, सास, ससुर, जेठ व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।

जिंदगी से हारी तो मौत को लगाया गले

परतापुर: क्षेत्र की मंगी कालोनी निवासी एक महिला ने लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान होकर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परतापुर थाना क्षेत्र के गंगोल रोड स्थित मंगी कालोनी निवासी पूनम पत्नी पवन की पांच साल पहले गगोल गांव से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पूनम ने दो बच्चियों को जन्म दिया। पवन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार दोपहर पूनम घर पर अकेली थी और दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। परतापुर फलाईओवर के पास रेलवे ट्रेक पर पहुंची

और दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूद गई। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे महिला के पति पवन ने बताया कि पूनम काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन डाक्टरों ने जवाब दे दिया था। पूनम की दो बेटियां है, डेढ़ वर्षीय बड़ी बेटी का नाम शिवानी और छह माह की छोटी बेटी का नाम वर्षा है। पूनम की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की दलीलों को किया खारिज, नए आदेश की आवश्यकता नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...
spot_imgspot_img