Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Karan Aujla: भारत में धूम मचाएंगे करण औजला, प्रशंसकों के बीच बढ़ी उत्सुकता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म ‘बैड न्यूज’ का पापुलर गाना ‘तौबा तौबा’ जो कि सिंगर करण औजला ने गाया है उसकी सफलता से वह काफी खुश हैं। यह गाना पूरे इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

करण औजला ने अपने पहले भारत दौरे की घोषणा करके अपने भारतीय प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, जिसका नाम है ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम वर्ल्ड टूर’। बता दें कि खबरों के मुताबिक उन्होंने इस दौरे के लिए दो मिलियन अमेरिकी डॉलर की चौंका देने वाली फीस तय की है।

पहले ही बिक चुकीं है टिकटें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह टूर भारत में मनोरंजन इंडस्ट्री पर बड़ा प्रभाव डालने वाला है। यू.के, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उनके शो की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं, इसलिए भारत में होने वाला यह कॉन्सर्ट पंजाबी कलाकार द्वारा सबसे बड़े लाइव कार्यक्रमों में से एक होने की उम्मीद है, जिसमें 70,000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

लाइव नेशन के सहयोग से टीम इनोवेशन द्वारा प्रस्तुत और निर्मित यह दौरा 7 दिसंबर, 2024 को चंडीगढ़ में शुरू होगा। यह 13 दिसंबर को बेंगलुरु, 15 दिसंबर को नई दिल्ली और 21 दिसंबर, 2024 को मुंबई में समाप्त होगा।

खबरों की मानें तो सिंगर के शो की टिकटों ने अभी से आसमान छू लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की एक टिकट की कीमत एक लाख रुपये तक पहुंच गई है। यही नहीं, खबर है कि शो के सभी टिकट बिक चुके हैं।

करण औजला ने साझा किया अपना उत्साह

टूर के लिए अपने उत्साह को साझा करते हुए, करण औजला ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह टूर मेरे करियर में काफी महत्वपूर्ण है, जो पंजाब के एक छोटे से गांव से वैश्विक मंच तक की मेरी यात्रा को मेरे फैंस तक पहुंचाएगी।

भारत का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है, और मैं इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर को अपने घर लाने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं इस सपने को संभव बनाने के लिए अपने प्रशंसकों का आभारी हूं। हम एक साथ जश्न मनाएंगे और नया इतिहास बनाएंगे।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img