Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

हाईवे पर करंट लगने से कांवड़िए की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पल्लवपुरम फेज वन एम-7 मार्किट के सामने गुरुवार की सुबह नरेश लखानी के कावड़ शिविर में पंखे में करंट उतरने के कारण दिल्ली उतम नगर के रहने वाले कांवड़िए प्रदीप कुमार को करंट लग गया। आनन फानन में पुलिस ने कांवड़िए को इलाज के लिए एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

कांवड़ शिविर के आयोजकों का कहना है कि कांवड़िया प्रदीप कुमार सुबह चार बजे नहाकर शिविर में आराम करने के लिए आया था और वह बल्ली पर बंधी पंखे की ग्रिल को खींचकर अपने तरफ पंखे को कर रहा था, तभी उसी दौरान ग्रिल में करंट उतर आया और उसके कंरट लग गया था। घटना स्थल पर प्रशासन के लोग पहुंच गये हैं। कांवड़िया के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

थाना प्रभारी पल्लवपुरम का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img