जनवाणी संवाददाता |
जानी खुर्द: सिवाल खास से रालोद के विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर प्रदेश का मिनी हरिद्वार कहे जाने वाले भोला झाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रख्खी ।प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहमति देते हुए कार्य योजना पर शीघ्र काम शुरू कराने का वायदा किया। विधायक गुलाम मोहम्मद ने भोला झाल नहर पर बने बिजली घर से सस्ती बिजली उत्पादन कर क्षेत्र के लोगों को कम दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध कराने सहित पांच सूत्रीय मांग की हैं ।
गुरुवार को सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र से रालोद के विधायक गुलाम मोहम्मद बागपत लोकसभा से गठबंधन के सांसद राजकुमार सांगवान के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिले। गुलाम मोहम्मद ने क्षेत्र की विकास की योजना पर काम करते हुए प्रदेश के मिनी हरिद्वार कहीं जाने वाले भोला झाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी।
इसके अलावा रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने गंग नहर पर बने बिजली घर का विस्तार कर सस्ती बिजली उत्पादन कर क्षेत्र को लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराने की भी मांग रख्खी।रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने मेरठ के लोगो के लिए एक एम्स खोलने, सिवाल विधान सभा क्षेत्र में बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज के रुके निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का काम प्राथमिकता के रूप में लेने का भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया।
विधायक गुलाम मोहम्मद की मांग पर प्रदेश मुख्यमंत्री ने सिर्फ आश्वासन ही नहीं बल्कि इन सब योजनाओं पर शीघ्र कार्य योजना तैयार कर काम शुरू कराने का वादा किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य शुरू कराने के वायदे पर सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।