Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

नजीबाबाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

  • पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों को रोकने पर दोनों ओर से चली गोलियां एक बदमाश घायल
  • पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी हुई एक अपाचे मोटरसाइकिल मोबाइल फोन और तमंचा किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नजीबाबाद पुलिस ने मुठभेड के दौरान तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में गढ़मलपुर डैम के पास चार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छीन लिया है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और वाहन चेकिंग शुरू कर दी महावतपुर व समीपुर नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों की ओर से पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू की गई दोनों ओर से चली गोलियों के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी व दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और तमंचे बरामद किए गए हैं

पूरी खबर के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img