Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: एम्स के आयुष्मान काउंटर के समीप बरामद हुआ मानव अंग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में आयुष्मान बिलिंग काउंटर के समीप शनिवार शाम को एक स्ट्रेचर के नीचे कटी हुईं हथेली मिलने पर हड़कंप मच गया। एम्स प्रशासन ने इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन जानकारी न मिलने पर इसकी सूचना एम्स पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त मानव अंग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एम्स के ग्राउंड फ्लोर में आयुष्मान काउंटर के समीप स्ट्रेचर के नीचे एम्स कर्मी को एक मानव हथेली नजर आई। उसने अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। एम्स के ही कर्मियों ने आसपास लोगों से पता किया कि कोई दुर्घटना तो नहीं हुई। जब कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया।

इस घटना के बाद एक बार फिर से एम्स की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। आयुष्मान बिलिंग काउंटर एक ऐसी जगह है जहां हमेशा भीड़ रहती है। हालांकि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि यह घटना किसी अपराध से संबंधित है या फिर कोई लापरवाही है। पुलिस जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

एम्स प्रशासन की सूचना पर चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया। मानव अंग को कब्जे में लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जरूरत पड़ी तो कब्जे में ली जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img