Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: डीसीएम साइकिल की टक्कर में छात्र की मौत,परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी गंज के एक गांव का छात्र पढ़ने के लिए अपने गांव से विदुर कुटी जा रहा था। हल्दौर गंज रोड पर डीसीएम की चपेट में आ गया। इसमे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुरा निवासी सितम सिंह का 13 वर्षीय पुत्र चाहत कुमार विदुर कुटी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था।

चाहत पढ़ने के लिए सुबह अपने गांव से विदुर कुटी जा रहा था।जैसे ही गांव चंदनपुरा मे सड़क पर पहुंचा। हल्दौर की साइड से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया। इसमें चाहत की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। डीसीएम का ड्राइवर डीसीएम छोड़ मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को जबरदस्ती उठाकर पीएम के लिए भेज दिया मौके पर एसडीएम सदर मनोज कुमार, सीओ नजीबाबाद देश दीपक,शहर कोतवाल मौजूद है।

पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img