Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

धर्म परिवर्तन को लेकर विहिप और भाजपा नेताओं का हंगामा

  • हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची छह लोगों को हिरासत में लिया

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: खड़ौली गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद व भाजपा नेताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए एक मकान के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हंगामा होता देख मौके से लोग फरार हो गए। पुलिस तीन महिला, दो पुरुष व एक युवती को लेकर थाने आ गई। पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। थाने पर रविवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री मनोज त्यागी व रंजना वर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि खड़ौली गांव में एक महिला किराए पर रहती है।

उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि मकान के अंदर धर्म परिवर्तन का काम चल रहा है। जिसको लेकर काफी दिनों से विश्व हिंदू परिषद के लोग काम कर रहे थे। रविवार को विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। घर में मौजूद लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता का प्रयास किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख घर के अंदर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छह लोगों को लेकर थाने आ गई। साथ ही पुलिस ने एक लाउडस्पीकर व कुछ कागज कब्जे में लिए।

जहां एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी काफी समय से परेशान चल रही थी। कुछ दिन पूर्व उसकी मुलाकात किराए पर मकान में रह रही महिला से हुई थी। महिला ने किराए पर रह रही महिला पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेताओं ने पास्टर सहित सात के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस दौरान भाजपा नेता मनोज सैनी, पुनीत कुमार, सुभाष चंद्र, वीरेंद्र कुमार, विजेंद्र, विजय भरत शर्मा, व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

शोभापुर चौकी के पीछे पूर्व में भी हो चुका है हंगामा

डेढ़ साल पूर्व शोभापुर चौकी के पीछे बनी एक कॉलोनी में भी धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन ने जमकर हंगामा किया था। धर्म परिवर्तन की सूचना पर आला अधिकारियों में खलबली मच गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस ने पाया था कि धर्म परिवर्तन के तार दिल्ली व गाजियाबाद सहित कई राज्यों से जुड़े हुए हैं।

टोल पर गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा, मारपीट

मोदीपुरम: सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू एकता शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश शाहरुख मलिक की टोल से गाड़ी निकालने को लेकर टोलकर्मियों अनिकेत व मोहित से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौता कराया।

भाकियू एकता शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश शाहरुख मलिक ने बताया कि रविवार को वह सरधना गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान वह सिवाया टोल से होकर गौतमबुद्धनगर के चिपियाना जा रहे थे। वहीं, टोलकर्मी अनिकेत शर्मा व मोहित ने बताया कि लाइन नंबर-12 में किसान संगठन के पदाधिकारियों की गाड़ी आकर रुकी। उनसे आगे दो-तीन गाड़ी पहले से ही खड़ी थी, जो टैक्स देकर निकलती। आरोप है कि संगठन के लोगों ने जबरन बूम हटा दिया और अपनी गाड़ियां निकलवाने के चक्कर में उन गाड़ियों को भी बिना टैक्स दिए जाने दिया। इस पर टोलकर्मियों की पदाधिकारियों से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि किसान संगठन के पदाधिकारियों ने गाड़ी से डंडा निकालकर टोल सुपरवाइजर मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख बीच बचाव में आए अनिकेत के साथ भी मारपीट की गई। संगठन के शाहरुख मलिक ने आरोप लगाया कि वह गाड़ी निकलवाने को कह रहे थे, लेकिन टोलकर्मी अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे। उनके विरोध करने पर टोलकर्मियों ने डंडों से हमला कर रफी त्यागी, अरहम व उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान टोल पर अफरा तफरी माहौल उत्पन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया। टोल मैनेजर अनुज सोम का कहना है कि संगठन के लोगों ने लात मारकर जबरन बूम हटा दिया था।

टोलकर्मियों ने उनसे कहा भी एक-एक करके उनकी गाड़ी निकलवा देंगे, लेकिन वह गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। बाद में समझौता हो गया। उधर, सिवाया टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और भाकियू एकता शक्ति के कार्यकतार्ओं में हुई मारपीट के मामले में भाकियू एकता शक्ति के कार्यकर्ता दौराला थाने पहुंचे। कार्यकतार्ओं ने टोल कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष नीतीश ने कहा कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने कार्यकतार्ओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। देर रात तक धरना जारी रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img