जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: क्षेत्र के गांव खैला में घर पर टीवी चलाने के लिए बोर्ड में बिजली के तार लगाते समय करंट लगने से ग्यारह वर्षीय छात्रा गंभीर रूप s घायल हो गई। परिजन उसे दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव खैला निवासी मनोज की 11 वर्षीय पुत्री गुड्डन कक्षा पांच की छात्रा थी। शुक्रवार को वह अपने घर पर टीवी चलाने के लिए बोर्ड में बिजली के तार लगा रही थी, तभी उसे करंट लगने से वह गिर पड़ी। परिजन उसे गांव पांची में चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया।
परिजन उसे लेकर दिल्ली के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं।

