Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

  • पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस के लिए गले की फांस बना हत्या या आत्महत्या

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: नगर के मवाना बस स्टैंड के समीप एक मोहल्ला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर संपत्ति बंटवारे को लेकर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी ओर मृतक के भाई ने थाने में भाई द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पत्नी ने सात महिला सहित 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी है।

नगर के मोहल्ला बान मंडी निवासी जान मोहम्मद पुत्र नुरुमोहम्मद की शादी चार वर्ष पूर्व लॉकडाउन में थाना मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सकीला पुत्री रियाजुद्दीन के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। जिसमें बेटी फिजा तीन वर्षीय व ईशान डेढ़ वर्षीय है। संदिग्ध परिस्थितियों में जान मोहम्मद की रविवार सुबह मौत हो गई। मृृतक के भाई सलमान ने थाने पर भाई जान मोहम्मद द्वारा कमरे में कुंडी लगाकर छत के कुंडे में लगे पंखे में रस्सी डालकर आत्महत्या की तहरीर दी।

तभी पड़ोसियों ने मृतक की पत्नी, जबकि मायके में रह रही सकीला को फोन पर पति की मौत की खबर दी। जिससे मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में ससुराल पहुंचे, जहां मृतक जान मोहम्मद की पत्नी सकीला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति के साथ परिवार के लोगों के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दो माह पूर्व परिवार के लोगों ने विवाहिता से मारपीट की थी। मारपीट के बाद पति मायके छोड़ आया था, लेकिन परिवार के लोग संपत्ति के बंटवारे पर अड़े हुए थे।

पति से विवाद के चलते परिवार के लोगों ने पति की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोटकर हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पत्नी सकीला ने थाने में सात महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतक के भाई ने आत्महत्या की तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टर्माटम रिपोर्ट का आने का इंतजार कर रही है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की गुल्थी सुलझेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img