- अक्सर शहीद योगेन्द्र हाट से गुजरता था हत्यारोपी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सदर बाजार थाना के काठ का पुल शहीद योगेन्द्र हाट की शेड में रहने वाली दो साल की मासूम के हत्यारे को पुलिस ने रविवार को भेज भेज दिया। उसके ऊपर पॉक्सो के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर इस मामले को लेकर कुछ हिन्दूवादी नेता रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इसके अलावा कई संगठनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ 302 का मुकदमा दायर किया गया है। इसमें पॉक्सो की धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की जा रही है। केस पूरी तरह से खुल चुका है।
मासूम पर थी बुरी नजर
लोगों ने बताया कि लालकुर्ती दिल्ली छोले वाले के समीप रहने वाला आरोपी अक्सर शहीद योगेन्द्र हाट से होकर आया जाया करता था। दरिंदा अरसे से मासूम बच्ची पर नजर रखे हुए था। जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन नशे में धुत आरोपी अचानक योगेन्द्र हाट पहुंचा। बच्ची उसके दिमाग में पहले से ही थी। जाते ही उसने मां के पास सो रही बच्ची को उठा लिया। बुरा काम करने के बाद उसकी जान ले ली।
फांसी की सजा मिले दरिंदे को
मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को लेकर कई संगठनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। हिन्दूवादी संगठन के सचिन सिरोही रविवार को पीड़ित परिवारजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।
धर्म परिवर्तन से इनकार पर युवती को हत्या की धमकी
मवाना: धर्म परिवर्तन से इंकार पर युवती को हत्या की धमकी दी गयी है। वहीं, दूसरी ओर शोहदे की धमकी से युवती दहशत में है। नगर के मोहल्ला विवेक विहार कॉलोनी में समुदाय विशेष की युवती द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के चलते युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, जब इनकार किया तो ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। पीड़ित युवती द्वारा परिजनों को जानकारी देने पर परिजनों ने आरोपी युवती के खिलाफ थाने पर मामले की तहरीर दी।
पीड़ित कस्बे की विवेक विहार कॉलोनी निवासी पीड़िता की मां ने थाने तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे की मोहल्ला हीरालाल कॉलोनी निवासी समुदाय विशेष की युवती पिछले काफी दिनों से उसकी पुत्री पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। इनकार करने पर आरोपी युवती अपहरण कर जान से मारने की धमकी दे रही है। मामले में थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि पीड़ित युवती की मां द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

