Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

सीज ट्रैक्टर दौड़ा रहे थे सोतीगंज के कबाड़ी

  • कंकरखेड़ा पुलिस ने स्टंट के आरोप में किया था ट्रैक्टर सीज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा थाने में सीज कर खड़ा किया ट्रैक्टर सोतीगंज के कबाड़ी हाइवे पर दौड़ा रहे थे। उसी दौरान वहां ट्रैक्टर मालिक स्कूटर पर आ धमका। उसने जब अपना ट्रैक्टर देखा तो वहां और लोग बुला लिए। ट्रैक्टर को रोड पर ही रोक लिया गया। जो ट्रैक्टर दौड़ा रहे थे, उनसे जब पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को सोतीगंज का कबाड़ी बताया और यह भी बताया कि ट्रैक्टर की धुलाई कराने के लिए लेकर जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि धुलाई के लिए ले जाने के लिए किसने कहा तो उन्होंने थाने के मुंशी का नाम लिया। इस बीच वहां अन्य लोग जमा होने लगे तो खुद को सोतीगंज का कबाड़ी बताने वाले दोनों लोग वहां से गायब हो गए।

दरअसल, हुआ ये कि 14 अगस्त को जिंजोखर के गेट पर गोलू पुत्र शिवकुमार ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था। वहां जाम लग गया था। जाम में सीओ बताए जाने वाले एक अफसर फंस गए थे। उन्होंने थाना कंकरखेड़ा कॉल की। तुरंत कंकरखेड़ा पुलिस वहां आ धमकी। युवक व ट्रैक्टर को थाने ले आए। तीन चार घंटे युवक को थाने में बैठाए रखा। युवक ने बताया कि शाम को उसको यह कहकर छोड़ दिया गया कि जाकर कोर्ट से ट्रैक्टर की जमानत करा लें। युवक ने बताया कि 17 अगस्त को वह स्कूटी से थाने की ओर जा रहा था। तभी उसने रास्ते में दो लोगों को अपना ट्रैक्टर ले जाते देखा।

जब जानकारी की और मुंशी रविंद्र से बात की तो वह कुछ लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर को दोबारा थाना कंकरखेड़ा ले जाकर खड़ा कर दिया। युवक ने बताया कि उसके बाद मुंशी ने दोबारा स्टंट न करने की बात पेपर पर लिखवाकर उसकी सुपुर्दगी में ट्रैक्टर दे दिया। युवक ने बताया कि उसने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली थी और एसएसपी से शिकायत करने की बात भी उसने थाने में कही थी। वहीं, दूसरी ओर इस संबंध में थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि सीज किया गया ट्रैक्टर परतापुर स्थित वेयरहाउस भेजा जा रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img